मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: दीपावली पर्व को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। तहसील मैदान में एक बार फिर पटाखा बाजार सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। दिल्ली कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सात और आठ नवंबर को तहसील मैदान में आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी। इसके लिए मैदान में दुकानों के आवंटन और टीन शेड लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। बाजार सजाने की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। वहीं, दीपावली नजदीक आते ही नगर के मुख्य बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर सजावट का सामान, रंग-बिरंगी झालरें, दीपक और पूजन सामग्री बिक्री के लिए सजाई गई हैं। यह भी पढ़ें- Jhansi News: आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए लेना होगा अस्थायी लाइसेंस, जीएसटी का पंजीकरण भी अनिवार्य खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों के अन...