Meerut News: तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: बार एसोसिएशन मवाना एवं मवाना सिविल बार एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा बुधवार को दोपहर एक बजे बार हॉल में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता श्रीबल्लभ एडवोकेट एवं राजेंद्र तोमर एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सचिव महमपाल सिंह एडवोकेट एवं नटवर सिंह राणा एडवोकेट ने किया। आम सभा में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार मवाना के न्यायालय की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार द्वारा अविवादित दाखिल-खारिज मामलों की प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जाती है और अमलदरामद नहीं कराया जाता। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार सदैव अपने चैंबर में उपलब्ध नहीं रहते और जनता की समस्याएं सुनने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं देते। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि दाखिल-खारिज मामलों में 1359 फसली, 41, 45, नक्शा 23 तथा वर्ष 1951 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.