मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मुखबिर की सूचना पर थाना मवाना पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित गंग नहर पुल के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मवाना ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि गंग नहर पुल के पास एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां पूछताछ में उसकी पहचान मोहल्ला हीरालाल निवासी अंशुल के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद तमंचे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कि...