मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: सकौती चौकी पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान शुक्रवार देररात सकौती और दादरी के बीच हाईवे किनारे खडे एक संदिग्ध युवक से पूछताछ का प्रयास किया तो युवक भागने लगा। पुलिस ने घेरबंदी कर युवक को दबौच लिया और तलाशी ली। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास एक तमंचा और कारतूस मिला। पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को थाने लाकर पूछताछ कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सकौती चौकी इंचार्ज केके गौतम पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। गस्त के दौरान दादरी सकौती के बीच हाईवे किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में खडा दिखा। पुलिस इंचार्ज और पुलिस कर्मचारियों ने उससे पूछताछ का प्रयास किया तो युवक भागने लगा। पुलिस टीम...