मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में विभिन्न पाठ्यक्रमों में छात्र संख्या बढ़ने और हॉस्टल की बढ़ती मांग के बीच डॉरमेट्री हॉस्टल का बड़ा सहारा बनेगी। विवि ने मौजूदा हॉस्टल में छात्र-छात्राओं के लिए अधिकतम अवसर पैदा करने के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं। हॉस्टल में सुविधाओं पर विशेष जोर रहेगा। वार्डन हॉस्टल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से परेशानी का पता कर उनका समाधान करेंगे। गर्ल्स हॉस्टल विवि की प्राथमिकता में होंगे। छात्राओं के लिए कैंपस में हॉस्टल की सर्वाधिक दिक्कत है। यहां छात्रों के सात हॉस्टल, जबकि छात्राओं के मात्र दो हॉस्टल हैं। हाल के वर्षों में जो भी हॉस्टल बने हैं, वह छात्रों के लिए रहे। छात्राओं के लिए दो सौ बेड का नया हॉस्टल अभी निर्माणाधीन है。

हॉस्टल के विस्तार की प्रक्रिया दो दिन हॉस्टल को लेक...