मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: मोदीपुरम निवासी डॉक्टर दंपति से कुछ लोगों ने 11.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला डॉक्टर ने अपने मुंह बोले भाई के कहने पर यह रकम उधार दी थी। रकम वापस मांगने पर हत्या करने और बच्चों को अगवा करने की धमकी दी गई है। एसएसपी बीबीजीटीएस से शिकायत की गई, जिसके बाद एसपी सिटी को जांच दी गई। जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ. विजय कुमार शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. ऋचा मोदीपुरम की अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में रहते हैं। डॉ. विजय कुमार ने बताया कि डॉ. दिव्यांशु सेंगर उनकी पत्नी डॉ. ऋचा के मुंहबोले भाई हैं। बताया कि डॉ. दिव्यांशु के कहने क्षितिज चौहान, शिवम उर्फ शिवेंद्र चौहान और संदीप चौहान को 14.26 लाख रुपये की रकम 27 जुलाई 2026 से 15 अगस्त के बीच उधार दिए थे। बाद में दूसरे पक्ष ने 3.11 लाख रुपये...