मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: बुधवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. वीके सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के बूथों को लेकर जनप्रतिनधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथों में परिवर्तन किया गया है। बैठक में शहर विधायक रफीक अंसारी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त हुए सभी सुझावों और आपत्तियों का संबंधित निर्वाचक निबंधन अधिकारियों (ईआरओ) द्वारा बारीकी से परीक्षण कराया गया है। परीक्षण के उपरांत नियमानुसार जो भी आवश्यक कार्रवाई बनती थी, उसे सुनिश्चित कर लिया गया है। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विवरण उपलब्ध कराया...