मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: रक्षाबंधन के अवसर पर डीएम डॉ. वीके सिंह ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) और सूरजकुंड बाल सुधार गृह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रहने वाले बच्चों और महिलाओं के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। बच्चों और डीएम ने एक-दूसरे को राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपहार और मिठाइयां भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को नारी निकेतन और बाल गृह के निवासियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने और बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: नामकुम प्रोबेशन होम में बहनों के मिला उपहार यह भी पढ़ें- Mainpuri News: कलाई पर बांधी स्नेह की ड...