मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। शिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक बाबा औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में श्रद्धालु निरंतर जलाभिषेक करते रहे। इसी क्रम में स्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम डॉ. वीके सिंह ने औघड़नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा और अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी को भी परखा। साथ ही, अधिकारियों से श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ के दबाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते रहे। यह भी पढ़ें- Meerut News: बोल बम के जयकारों से गूंजा औघड़नाथ मंदिर भीड़ के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड...