मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: जय प्रकाश नारायण आवासीय विद्यालय में जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं की जानने के लिए मंगलवार शाम एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं सुधरी नजर आईं, तो कई समस्याएं जस की तस मिलीं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए नगर पंचायत कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और जल्द सुधार के निर्देश दिए। मंगलवार शाम एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह विद्यालय का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने छात्रावास, परिसर, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां पहले से कुछ व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई दिया, वहीं कई जगह लापरवाही बनी रही। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में ढिलाई देखकर एसडीएम ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को जमकर आड़े हाथों लिया...