Meerut News: डीएम आवास पर हुआ गेल गैस का 60 हजारवां घरेलू गैस कनेक्शन
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: गेल गैस लिमिटेड की तरफ से 60 हजारवां घरेलू गैस कनेक्शन जिलाधिकारी आवास पर किया गया। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अपने आवास पर लगे 60 हजारवें घरेलू पीएनजी कनेक्शन का उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी की पत्नी और गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। विनय कुमार ने बताया कि मेरठ जनपद में घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की संख्या अब 60 हजार हो गई है। घरेलू गैस कनेक्शनों की संख्या को तेजी से बढ़ाने के साथ ही इस साल गेल गैस ने मेरठ शहर में औद्योगिक एवं वाणिज्यिक कनेक्शनों की संख्या में 50 कनेक्शनों की बढ़ोतरी करते हुए रिकॉर्ड 252 कनेक्शनों का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया है। इस मौके पर उप महाप्रबंधक अंकुर, प्रबंधक निलेश अत्री, वरिष्ठ अधिकारी परितोष जोशी, कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार आदि रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.