मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ शुक्रवार दोपहर कचहरी में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वरिष्ठ लिपिक ने चपरासी के जीपीएफ निकासी और पेंशन पत्रावलनी आगे बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रकम मांगी थी। बातचीत के बाद 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी ने कचहरी में रकम लेकर शुक्रवार दोपहर पीड़ित को बुलाया था और इस दौरान टीम ने उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी लिपिक ने एंटी करप्शन टीम पर हमला कर दिया और धक्का देकर मौके से फरार होने का प्रयास किया। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मवाना के काबली गेट निवासी महीपाल सिंह मवाना के अटोरा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चपरासी है। इनकी सेवा लगभग पूरी हो चुकी है और पेंशन समेत बाकी कागजी कार्रवा...