मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: डिफेंस कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक मकान के पास सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग कर्मी नितिन त्यागी ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। सांप के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी वासियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है, जो जहरीला नहीं होता है। लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह सांप कॉलोनी के आसपास देखा जा रहा था। बरसात के कारण एक खाली पड़े प्लाट में खड़े कबाड़ में था। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: ढकरानी कोर्ट में कोबरा निकलने से अफरा तफरी सांप दिखने के बाद कॉलोनी में काफी देर तक भय का माहौल रहा और लोग बच्चों को बाहर भेजने से कतरा रहे थे। वन विभाग की टीम के पहुंचने ...