मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: थाना गंगानगर क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में पालतू और खतरनाक कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को डिफेंस कालोनी निवासी अनिल ने सोसाइटी और गंगानगर थाने में शिकायत कर बताया कि उनकी लड़की पायल जब मकान नंबर-ए-109 के पास से गुजर रही थी, तब एक बंगले के कुत्तों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। कुत्तों ने उसे कई जगहों पर काट लिया, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है और उसकी जिंदगी खतरे में है। ​पीड़ित पिता ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए लापरवाह मालिक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...