Meerut News: डिफेंस एन्क्लेव में सड़कों पर बह रहे सीवर, एमडीए वीसी से मिले लोग
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एन्क्लेव में पॉकेट-सी के निवासियों ने सीवर समस्या को लेकर एमडीए सचिव से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। पॉश कॉलोनी होने के बाद भी स्थिति गंभीर बनी है। लोगों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की। एमडीए वीसी संजय कुमार मीना से मिलने आए क्षेत्रवासियों के साथ वार्ड की पार्षद बबीता खन्ना भी मौजूद रहीं। शिकायत में बताया कि पॉकेट-सी के गेट नंबर 6, 7 और 8 के आसपास पिछले 5-6 वर्षों से समय-समय पर जलभराव और ड्रेनेज की समस्या बनी रहती है। पिछले 30 दिनों से मुख्य सीवर लाइन चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों और गलियों में ओवरफ्लो हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने मांग की कि उच्च क्षमता वाली मशीनों से मुख्य सीवर लाइन की सफाई कराई जाए। पार्षद बबीता खन्ना, राजेश खन्ना, अलका वर्मा, प्रियंका सिंह, मंजू त्यागी, सुदेश और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.