Meerut News: डिजिटल अरेस्ट कर सवा नौ लाख की धोखाधड़ी
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के जेल रोड आर्यनगर निवासी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करके 9.21 लाख रुपये की रकम हड़प ली। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आर्यनगर निवासी व्यक्ति के पास साइबर अपराधी ने कॉल किया और खुद को पुलिस अधिकारी बताया। व्यक्ति को धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया। जेल भेजने की धमकी देकर डराया और 9.21 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर करा ली। इसके बाद पीड़ित ने 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस खाते में रकम भेजी गई, उसे ब्लॉक कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.