मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: शास्त्रीनगर निवासी युवक को साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर फोन किया और विभिन्न आरोपों में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। डर के चलते युवक ने अपने खाते से 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी तेजपाल सिंह के बताया कि उनके व्हाट्सऐप पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उन पर विभिन्न आरोप लगाते हुए धमकाना शुरू कर दिया। कार्रवाई का डर दिखाकर आरोपी ने तेजपाल को भयभीत कर दिया। उन्होंने अपने बैंक खाते से 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रिटायर्ड बैंक कर्मी दो दिन डिजिटल अरेस्ट, सात घंटे कॉल पर बंधक बाद में तेजपाल ने अपने स्वजन को घटना की जानकारी दी तो उन्हें साइबर ठगी क...