मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: किठौर पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक माह पहले रामचंद्र एन्क्लेव में हुई ट्रांसफार्मर की डकैती में शामिल 25 हजार के इनामी बदमाश को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 12 जून की देर रात मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर रोड के भटीपुरा स्थित निर्माणाधीन रामचंद्र एन्क्लेव में 8-10 सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को गनप्वाइंट पर बंधक बनाकर 250 केवी के ट्रांसफार्मर से तेल, कॉइल व अन्य सामान लूट लिया था। अगली सुबह सुरक्षा कंपनी पैंथर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के मालिक प्रवीण ने अज्ञात के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना की जांच घटना की जांच में पुलिस ने 23 जून की रात मुखबिर की सूचना पर रछौती मोड़ से एक गिरोह को पकड़ा था। उससे 60 लीटर ट्रांसफार्मर तेल, डेढ़ क्विंटल के करीब छोटी-बड़ी कॉपर कॉइल, लगभग 600 प...