Meerut News: ठेकेदार, पार्षद और महिला कर्मचारी का विवाद थाने पहुंचा
मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: नगर निगम में पार्षद, ठेकेदार और महिला कर्मचारियों के बीच का विवाद बढ़ गया है। महिला कर्मचारियों ने ट्रांसफर के बाद पार्षद के खिलाफ आरोप लगाए। वहीं पार्षद ने आरोपों को खारिज कर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है। गत दिनों पार्षद उत्तम सैनी ने नगर निगम में दो महिला कर्मचारियों को लेकर शिकायत की थी। जिस पर महिला कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया। एक महिला कर्मचारी ने पार्षद पर आरोप लगा दिए। वहीं शुक्रवार शाम होटल 22-बी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्षद ने बताया कि महिला कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने पर उनके विरुद्ध साजिश रची जा रही है। आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी अपनी मर्जी से ड्यूटी पर आती-जाती है। ठेकेदार अतुल दीक्षित जबरन कार्यालय में उसकी कुर्सी के बगल में बैठकर कार्य प्रभावित कर रहा था, जिसे बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.