Meerut News: ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराड़ा में खेत की जुताई कर वापस घर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। अतराड़ा गांव निवासी सोनू उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र ओंकार सोमवार दोपहर ट्रैक्टर रोटावेटर से खेतों की जुताई करने गया था। जुताई कर वापस घर लौटते समय अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने पर ट्रैक्टर संपर्क मार्ग के किनारे पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर घायल को निकाल कर चिकित्सक को दिखाई तो घायल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परीजनों गमगीन माहौल में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.