Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने के विरोध पर युवक को पीटा
मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: फलावदा रोड पर खनन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों ने विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर मवाना थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। टांडी निवासी राजेश के अनुसार, मंगलवार रात वह अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान फलावदा रोड पर खनन में लगी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड उसकी बाइक में लग गई। राजेश ने इसका विरोध किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। वहीं, घटना के बावजूद खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही पर रोक नहीं लगी। आरोप है कि रातभर खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर दौड़ते रहे। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.