मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ।लोहियानगर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। युवक परतापुर स्थित फैक्ट्री से काम करके अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनवीर उर्फ मोनू पुत्र हरिराम निवासी फफूंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनवीर परतापुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार देर शाम को वह अपने दोस्त उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों बिजली बंबा बाईपास के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...