मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: मेरठ बागपत रोड़ स्थित धौलडी मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। ट्टा बागपत निवासी संजीव अपनी पत्नी मंजू को लेकर गुरुवार को मेरठ अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था। धौलडी मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आई एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में संजीव की मौके पर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...