मेरठ, सितम्बर 28 -- Meerut News: मेरठ। ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में मेरठ के उत्पादों ने तीसरे दिन भी धूम मचा दी। रविवार को ट्रेड शो में मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और पारंपरिक खाद्य उत्पादों के स्टॉल पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मेरठ की रेवड़ी-गजक और नानखताई की मिठास विदेशी मेहमानों को भी खूब पसंद आई। स्वाद चखने के बाद कई विदेशी खरीदारों ने मेरठ के पारंपरिक उत्पादों की सराहना की। वहीं स्पोर्ट्स गुड्स की मांग ने मेरठ के कारोबारियों और निर्यातकों के चेहरे खिला दिए। ट्रेड शो में मेरठ के करीब 50 कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें महिला उद्यमी भी शामिल हैं। तीन दिनों के दौरान मेरठ के कारोबारियों को यूके समेत कई देशों के कारोबारियों से निर्यात के लिए करार और ऑर्डर मिले हैं। इनसे 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार मिलने...