मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते 27 अगस्त की रात ग्राम अल्लीपुर में अल-अयूब फैक्ट्री के पास लगे सरकारी ट्रांसफार्मर को चोरों ने तोड़ दिया था। इसके बाद ट्रांसफार्मर के कॉपर वायर और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पीड़ित शहजाद की तहरीर पर लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घोसीपुर डंपिंग यार्ड के पास से आसिस और शहजाद को गिरफ्तार कर लिया। उधर , लोहियानगर थाना प्रभारी सुमित तोमर का कहना हैं कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...