Meerut News: टेंपो चालक के साथ मारपीट प्रकरण में मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर दो सप्ताह पूर्व सवारियों से भरे टेंपो में स्कूल बस चालक पिता-पुत्र द्वारा टक्कर मारने और साथियों संग मिलकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दौराला के मोहल्ला मनोहर की पट्टी निवासी जितेंद्र ने बताया कि 18 अक्टूबर को वह टेंपो में सवारियां लेकर बेगमपुल जा रहा था। सिवाया गांव के पास पहुंचने पर पीछे से आए स्कूल बस टेंपो में टक्कर मार कर डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे में टेंपो में सवार यात्री और वह बाल बाल बचे थे। आरोप है कि बस को 14 वर्षीय बच्चा चला रहा था और बस का चालक आगे की सीट पर बैठा शराब पी रहा था। पीड़ित ने जब विरोध किया तो बस चालक और उसके पिता ने सिवाया से अन्य ग्रामीणों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.