मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: गंगानगर में गुरुवार को चौकाने वाली घटना हुई। बेवरेज गोदाम पर टीनशेड फाड़कर एक गोली आई और वहां काम करने वाले चालक के कान के पास से होकर हाथ पर जा लगी। टीनशेड से टकराने के कारण गोली की स्पीड थोड़ी कम हो गई थी, इसलिए युवक को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना रिकार्ड मिली। माना जा रहा है कि ऐसी गोली सरकारी विभाग में इस्तेमाल की जाती है। गंगानगर एच-ब्लॉक में ही वैभव जैन पुत्र का बेवरेज का गोदाम है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गोदाम पर कुछ लोग काम कर रहे थे और सामान ले जाने के लिए चालक सोनू आया हुआ था। इसी दौरान तेज धमाका हुआ और एक गोली गोदाम पर डाली गई टीनशेड को फाड़कर नीचे आ गई। गोली सोनू के कान के पास से गुजरी और सीधे हाथ पर लगी। टीनशेड पर गोली टकराने के का...