Meerut News: टीकाकरण अभियान में छात्राओं को लगाई वैक्सीन
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ के तत्वावधान में गुरुवार को दौराला समौली मार्ग स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरुवार को टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान के दौरान विद्यार्थियों को एचपीवी, सर्वाइकल कैंसर, नशा मुक्ति और टीवी अभियान जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधक सत्यपाल सिंह वर्मा ने कालेज पहुंचने पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय डायरेक्टर डॉ. प्रतिभा देवी, स्वास्थ्य विभाग टीम का बुके भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग टीम में शामिल शशि और सृष्टि यादव ने अभियान के दौरान 15 वर्ष की आयु की 20 छात्राओं को वैक्सीन लगाई। इस दौरान आस्था सिंह,चीनू, रिया, वंशिका, साक्षी, दीपक सैनी, पूनम, विनोद वर्मा, विनोद शर्मा, दीपशिखा, अर्पणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.