मेरठ, अगस्त 18 -- Meerut News: मेरठ। जेपी एकेडमी फुटबॉल ग्राउंड पर सोमवार को कृष्णा अग्रवाल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का सोमवार को समापन हो गया। मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग में 16-16 टीमों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-16 वर्ग के फाइनल में टीएफसी (तोपखाना फुटबॉल क्लब) और जलवायु फुटबॉल एकेडमी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टीएफसी के अमन ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। जिसमें अमन को बेस्ट प्लेयर, जबकि जलवायु एफसी के रोहित को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में इंटरनेशनल फुटबॉल एकेडमी ने मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।इंटरनेशनल यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जनपदीय फुटबॉल...