मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मेरठ-बड़ौत रोड पर कस्बा खिवाई स्थित पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को एक गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कस्बा खिवाई निवासी इमामुद्दीन पुत्र मौसम अली शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से बड़ौत की तरफ जा रही गाड़ी ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर ...