Meerut News: झोलाछाप की दवाई से बिगड़ी बच्ची की तबीयत, मुकदमा दर्ज
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: इलाज के बाद आठ वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने गलत इलाज के कारण बच्ची की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक संचालक से डिग्री, पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेज मांगे थे। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर एसीएमओ ने क्लीनिक बंद कराकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गढ़ी हसनपुर गांव निवासी फरीदा पत्नी यामीन ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी आठ वर्षीय बेटी हुमैरा के पेट में दर्द था। वह बच्ची को सरधना के कालंद चुंगी स्थित ग्रीन चाइल्ड क्लीनिक लेकर पहुंचीं। आरोप है कि वहां उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.