मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: श्री रामलीला कमेटी शहर के तत्वावधान में सोमवार को श्रीराम बारात निकाली गई। शोभायात्रा में 45 से अधिक बैंड, आकर्षक धार्मिक झांकियां और अखाड़े श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बैंडों की धुनों और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम बारात बुढ़ाना गेट सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा सुभाष बाजार, कोतवाली, गुदड़ी बाजार, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, लाला के बाजार, शीशमहल और बीरू कुआं से होती हुई वापस बुढ़ाना गेट पर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। यात्रा का आकर्षण श्रीराम का भव्य डोला रहा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: अतरौली में निकली भव्य श्रीराम बारात, जगह-जगह हुआ स्वागत इसके ...