मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: मेरठ। डीएन पीजी कॉलेज में जारी चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न टीमों के बीच रोमाचंक मुकाबले हुए। जेवी कॉलेज बड़ौत ने जेएमएस कॉलेज हापुड़ को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। जेएमएस कॉलेज हापुड़ उपविजेता रहा जबकि मेरठ कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। जेवी कॉलेज बड़ौती ने तीन, जेएसएम ने दो और मेरठ कॉलेज ने एक मैच जीता। समापन समारोह में प्राचार्य प्रो.बीएस यादव ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और संघर्षशीलता विकसित होती है। प्रो.यादव ने कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है जबकि खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही वास्तविक सफलता का आधार हैं। समन्वयक डॉ.जैनेंद्र बौद्ध जबकि डॉ...