मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: सरधना रोड पर गांव जेवरी के जंगल में बंदरों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार को ठेके के पास दो युवकों पर बंदरों ने हमला कर दिया। शुक्रवार को गांव जेवरी के जंगल में शराब के ठेके के पास खंडहर में दो युवक शराब पी रहे थे। तभी वहां बंदरों का झुंड आ गया और हमला बोल दिया। खिर्वा रोड निवासी अमित के पैर में बंदर ने काट लिया। दोनों युवकों ने भागकर जान बचाई।लोगों के अनुसार जेवरी में पीसीएफ का गोदाम है। इस गोदाम के अंदर बंदरों का झुंड रहता है। बंदर आते-जाते राहगीरों पर भी झपट पड़ते हैं। ठेके के पास खंडहर में अक्सर युवक शराब पीते हैं। नमकीन और खाने के लालच में बंदर वहां पहुंच जाते हैं। जब उन्हें भगाने का प्रयास किया जाता है तो वे हमलावर हो जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के हमले की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी ह...