मेरठ, अगस्त 28 -- Meerut News: रक्षाबंधन पर चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शुक्रवार को बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह सात बजे से बहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। इस दौरान दो हजार बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों से मुलाकात की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। मुलाकात के दौरान कई बहनें भाइयों को देखकर भावुक हो उठीं तो बंदियों की आंखों में भी आंसू छलक पड़े। इस बार बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने पिता, मामा और चाचा-मामा से मिलने कारागार पहुंचे। बच्चों ने जब अपने परिजनों की कलाई पर राखी बांधी तो माहौल और भावुक हो गया। लंबे समय बाद अपनों से मुलाकात कर रहे कई परिवारों के लिए रक्षाबंधन का यह दिन खास रहा। बच्चों को सामने देखकर कई बंदी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सके。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जेल में भाइयों की कलाई पर राखी बांधते छल...