मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: चर्चित सांपकांड में जिला जेल में बंद तुषार पायला से मिलने गुरुवार को उसके चाचा धर्मसिंह पहुंचे। हापुड़ से तुषार के चाचा उससे मिलाई करने मेरठ आए। बता दें कि 18 जुलाई से तुषार जिला जेल में बंद है। चाचा ने तुषार को केले, नमकीन और बिस्किट का पैकेट भी दिए। चाचा ने जेल में तुषार से काफी देर तक बातचीत की है। उससे पूरा कांड जाना। वहीं तुषार के साथ जेल गई अतुल की पत्नी दामिनी, सोनू और उदय से मिलने अब तक कोई नहीं आया है। दामिनी जेल की महिला बैरक 12ए में बंद है। जेल प्रशासन दामिनी को बैरक में शिफ्ट करने से पहले उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएगा। शुक्रवार को महिला डॉक्टर जेल पहुंचकर उसका प्रेगनेंसी टेस्ट ले सकती हैं।दामिनी- तुषार ने की है निजी वकील की मांगजेल में रहते हुए तुषार-दामिनी ने अपने लिए निजी वकील की मांग की है। गुर...