मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: चौधरी चरण सिंह जिला जेल में जन्माष्टमी का पर्व बंदियों और उनके बच्चों के बीच उल्लास से मनाया जाएगा। जेल परिसर में कृष्ण जन्म की झांकी सजाने के साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जेल में इस समय चार महिला बंदियों के साथ उनके छोटे बच्चे रह रहे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है। जन्माष्टमी के दिन तीनों बेटियों को राधा का स्वरूप दिया जाएगा, जबकि बेटे को भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाया जाएगा। इन बच्चों के माध्यम से जेल परिसर में कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इनमें मुस्कान की बेटी भी शामिल है, जिसे राधा के रूप में तैयार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Aligarh News: जेल की सलाखों के पीछे पल रहे छह 'कान्हा', मां की गोद ही बनी संसार जन्माष्टमी को लेकर महिला बंदियो...