Meerut News: जुलाई में दुगुनी बारिश, जाते-जाते भी बरसेंगे बादल
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: मेरठ। अलनीनो के असर की आशंकाओं के बीच मेरठ में जुलाई खत्म होने से पहले सामान्य से दुगुनी बारिश हो चुकी है। जाते-जाते भी जुलाई के बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं। 28-30 जुलाई की अवधि में मेरठ सहित वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे पहले भी वेस्ट यूपी के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ में जुलाई में सामान्य बारिश 226.4 मिमी है, लेकिन 24 जुलाई की शाम तक 457.8 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। यह सामान्य से 102.2 फीसदी अधिक है। आंकड़ों के हिसाब से जुलाई खत्म होने से पहले मेरठ में सामान्य से 231.4 मिमी अधिक बारिश हुई है। शुक्रवार दोपहर को भी मेरठ में 11 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान 31.8 और 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.