मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: जैन बोर्डिग हाउस में आचार्य सौरभ सागर महाराज के सानिध्य और पुष्प वर्षा योग समिति के आतिथ्य में आयोजित श्रीसिद्ध चक्र महामंडल विधान शनिवार को श्रद्धा, भक्ति के साथ कराया गया। महाराज ने कहा कि जीवन में आने वाले कष्ट और विपदाओं के समय मनुष्य को धैर्य रखना चाहिए और कर्म सिद्धांत को समझना चाहिए। पाप और पुण्य कर्मों के अनुसार उनके फल का उदय होता है। विधान का शुभारंभ भगवान की शांतिधारा के साथ हुआ। शांतिधारा कराने का परम सौभाग्य सुनील कुमार जैन, अनिल कुमार जैन को प्राप्त हुआ। चित्र अनावरण सुनील कुमार जैनने किया, दीप प्रज्वलन विनोद जैन ने किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: भोजन-भजन परिवार को जोड़ने का है श्रेष्ठ माध्यम सौरभ सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य को मानुष पर्याय के साथ गति, मन और सोचने समझने की शक्ति प्राप्त हुई है...