मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: लोहियानगर क्षेत्र में शुक्रवार को फतेहउल्लापुर रोड स्थित आंबेडकर मूर्ति के पास एक युवक ने अपने जीजा की कनपटी पर पिस्टल रख दी। आरोप है कि फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग होने से इनकार किया है। बताया गया कि घोसीपुर निवासी दीपांशु पाल ने फतेहुल्लापुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था, इसी को लेकर युवती के मायकेवाले रंजिश रखते हैं। शुक्रवार को दीपांशु दूध की सप्लाई करने के लिए फतेहुल्लापुर आया था। आरोप है कि उसका साले से आमना-सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि साले ने पिस्टल निकाल ली और दीपांशु की कनपटी पर रख दी और फिर फायरिंग भी की। जैसे-तैसे दीपांशु जान बचाकर वहां से भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...