Meerut News: जिला स्तरीय परिचर्चा में श्रीराम स्कूल अव्वल
मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मवाना में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर जिला स्तरीय परिचर्चा (डीएलडी) का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 13 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। परिचर्चा में श्रीराम स्कूल, मवाना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रीराम स्कूल की ओर से अंशुल गुप्ता, रेनू चिकारा, श्वेता चौहान एवं रश्मि गुप्ता ने टीम के रूप में प्रतिभाग किया। टीम ने 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग' विषय पर केस पेपर प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के दौरान शिक्षा और दैनिक जीवन में एआई की बढ़ती भूमिका के साथ इसके जिम्मेदार, नैतिक एवं विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया। टीम ने मानवीय विवेक, एआई से प्राप्त जानकारी के सत्यापन, जिम्मेदार निर्णय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.