Meerut News: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में परीक्षितगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ, सितम्बर 8 -- Meerut News: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में सोमवार को आयोजित जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, मेरठ की प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल परीक्षितगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में अंडर-14 ट्रायथलॉन में सार्थक खारी और गुरवाणी ढिल्लों ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंडर-16 की 600 मीटर दौड़ में सिद्धि भाटी ने रजत तथा याशिका हून ने कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स कोच रूबी हून का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के साथ तकनीकी मार्गदर्शन और प्रतियोगिता की तैयारी कराई। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच के मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप सार्थक खारी, गुरवाणी ढिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.