मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ कस्बे के केवी पब्लिक स्कूल में स्कूल गेम्स एमेच्योर एसोसिएशन मेरठ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन से संबद्ध जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, रस्साकशी और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के निदेशक इंजीनियर असीम गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ विनय गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और संघर्ष करने का जज्बा पैदा करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। मुख्य अतिथि रोहित बालाजी तथा विशिष्ट अतिथि दुष्यंत त्यागी रहे। इस दौरान एसोसिएशन ...