मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा शहर के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन 9 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। शनिवार को राधा गोविंद मंडप में पत्रकार वार्ता में कमेटी पदाधिकारियों ने जानकारी दी। कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि जिमखाना मैदान, बुढ़ाना गेट में प्रतिदिन शाम सात बजे से रामलीला का मंचन होगा। दिल्ली की रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन, रोहिणी की मंडली रामलीला प्रस्तुत करेगी। निर्देशन राकेश रत्नाकर और सह निर्देशन राहुल गुप्ता करेंगे। मंचन में आधुनिक लाइट और साउंड इफेक्ट का प्रयोग किया जाएगा। मुंबई से तकनीकी विशेषज्ञ मंच, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था संभालेंगे। बताया कि श्रीराम और रावण का मंच पर प्रवेश विशेष लाइट इफेक्ट के साथ होगा। श्रीराम विवाह लेजर रिंग में कराया जाएगा। इस दौरा...