मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को किठौर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और डंडा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को आरिफ पुत्र खलील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके और परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से हमला किया। परिवार के सदस्यों को घर में बंद कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गुरुवार को मोहल्ला बड़वालियान निवासी रोहिल पुत्र इकबाल अहमद और कादिर पुत्र इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर बेसबॉल बैट और एक डंडा ब...