मेरठ, जुलाई 4 -- Meerut News: वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर हस्तिनापुर रेंज वन विभाग के तहत स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध जादूगर वी सम्राट ने जादुई करतबों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वन बचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने और निभाने का अवसर है। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प भ...