Meerut News: जाट समाज ने देर से विवाह और सामाजिक चुनौतियों पर जताई चिंता
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक संगठन के वेदव्यासपुरी स्थित मुख्यालय पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने की। बैठक में समाज में युवाओं की देर से शादी, घटती जनसंख्या और पारिवारिक विघटन जैसे गंभीर मुद्दों पर गहरा मंथन किया गया।
युवाओं की शादी और पारिवारिक विघटन पर चर्चा महासभा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि आधुनिकता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की होड़ में युवा देर से विवाह कर रहे हैं। शिक्षित और आत्मनिर्भर युवा अपनी सोच के आगे अभिभावकों के अनुभवों को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे पारिवारिक संतुलन बिगड़ रहा है और विवाद अदालत तक पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमन सिंह ने कहा कि युवाओं की बदलती सोच के कारण कई परिवार बिखर रहे हैं। परिवार ही समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.