मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: मेरठ, संवाददाता। सावन माह के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन और भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजनकर्ता विधायक अमित अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर के आचार्य पंडित महेंद्र वशिष्ठ ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर चौधरी कुंवरपाल, राजेंद्र वर्मा, दिनेश गुप्ता, पवन मारवाड़ी, राजेंद्र मित्तल, अनिल गुप्ता, अनिल गर्ग, निर्मलिंदू शर्मा, राजू, विवेक गर्ग, राकेश गुप्ता, अतुल गुप्ता, निपुण, विजय गोयल, पवन गर्ग, विनोद मिश्रा, रजत वालिया, वेद प्रकाश, शिवांग वर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...