Meerut News: जागृति विहार से धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: इस्कॉन मंदिर शास्त्रीनगर द्वारा श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा जी की रथयात्रा धूमधाम से जागृति विहार कीर्ति पैलेस स्थित कन्हैया लाल एंड संस से निकाली गई। पुष्प वर्षा के बीच यात्रा में लगभग 1000 भक्तों ने भगवान के रथ का रस्सा खींचने का पुण्य प्राप्त किया। इस दौरान हरे रामा हरे कृष्णा के जयउद्घोषों से जागृति विहार शास्त्रीनगर क्षेत्र गूंज उठा। मुख्य उद्घाटनकर्ता पवन ठेकेदार रहे। रथ यात्रा पूर्ण करने में नवीन गौर दास, चारु गोविंद दास, महाबाहू अर्जुन दास, सब्यसाची दास आदि का सहयोग रहा। भगवान श्री जगनाथ के रथ को खींचने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। रथ यात्रा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। यह भी पढ़ें- Araria News: जगन्नाथ का रथ खींचने को उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम भक्त जयघोष के साथ रथ को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.