मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मेरठ। नगर निगम के जल-कल विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पार्षद और ठेकेदारों के बीच विवाद गहरा गया है। नगर निगम स्थित जीएम जल का कार्यालय इस मामले में अखाड़ा बन गया है। जहां बुधवार को पार्षद संजय सैनी और अन्य ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे, वहीं गुरुवार को ठेकेदारों ने जीएम जल को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए पार्षद संजय सैनी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पार्षद द्वारा की गई झूठी शिकायतों और अनावश्यक मांगों के कारण सभी ठेकेदार मानसिक तनाव और उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। ठेकेदारों और कुछ पार्षदों ने जीएम के कमरे में धरना भी दिया, जिसे नगर आयुक्त के आश्वासन पर समाप्त किया गया। उधर, पार्षद संजय सैनी ने कमिश्नर को पत्र देकर जल-कल विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की है, साथ ही ठेकेदारों पर...